Breaking News

बरदह: तमंचा व कातूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़। दिनांक 24.12.2020 को उ0नि0 शमशाद अली मय हमराह देखभाल क्षेत्र चेकिग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिग बैक व शान्ति व्यवस्था डियूटी रोकथाम जुर्म ,पेण्डिग विवेचना तलाश वांछित अपराधी संदिग्ध व्यक्ति मे मामूर होकर ग्राम रहमतगंज पहुचकर सभी कर्म0गण से अपराध रोक थाम के विषय मे बात कर रहे थे कि मुखबीर खास ने बताया कि बीकापुर से बक्शपुर की तरफ एक व्यक्ति आ रहा है।उसके पास नाजायज असलहा व कारतूस है मुखबीर की सूचना पर विश्वास कर मुखबीर को वही छोड कर सरकारी जीप से आगे बढे की बक्सपुर चौराहे से 10 कदम पहले युनियन बैंक की तरफ किनारे बाई तरफ गाडी खडी कर के इन्तजार करने लगे कुछ देर बाद बीकापुर की तरफ से एक व्यक्ति पहुचा तो पुलिस टीम द्वारा घेरघार कर बीकापुर चौराहे से समय करीब 22.35 बजे पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा तो अपना नाम शाहनवाज पुत्र सदरे आलम ग्राम बन्जारेपुर थाना गौराबादशहपुर जनपद जौनपुर उम्र-27 वर्ष बताया तथा पूछ ताछ व जामा तलाशी ली गई तो एक अदद तंमचा 12 बोर , 03 अदद जिन्दा 12 बोर कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0316/20 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।

और नया पुराने