Breaking News

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पीड़ित ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा

आज़मगढ़। सरकार कानून व्यवस्था के लाख दावे कर ले लेकिन आजमगढ़ में कहीं ना कहीं आजमगढ़ की कानून व्यवस्था  लचर स्थिति में दिखाई दे रही है। ताजा मामला जनपद आजमगढ़ के थाना दीदारगंज के कादनपुर गांव की है। जहां एक मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति को चार-पांच लोग लाठी-डंडों से पीटते देखे जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पड़ोस के लोग ही सुरेश यादव नामक व्यक्ति को महिलाएं व पुरुष लाठी-डंडों से बुरी तरह से पीटते देखे जा रहे हैं। जिससे वह जमीन पर गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पीड़ित पुत्र तेज प्रताप ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की लगाई गुहार पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश हैं।

और नया पुराने