Breaking News

किसान मेला में कृषि उपकरण नही देख सके किसान।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

समन्वित खेती कर किसान उठा सकते है लाभ --
संजीव चौबे

मतस्य पालन करे सरकार दे रही 40 से 60 प्रतिशत अनुदान।

आजमगढ: खंड विकास कार्यालय परिसर अजमतगढ़ में बुधवार को किसान कल्याण मिशन अंतर्गत किसान मेला एवं गोष्ठी एवं किसान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया इसमें किसानों को जो सरकार द्वारा अनुदान पाए थे ऐसे 16 किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।पर खण्ड विकास अधिकारी ही नदारत रहे।और किसानों को कृषि उपकरण भी मेले एव प्रदर्शनी से गायब रहे।वही गोष्ठी को संबोधित करते हुए संजीव चौबे कृषि वैज्ञानिक ने कहा कि किसान समन्वित खेती अर्थात इंटीग्रेटेड खेती के द्वारा लाभ काफी मात्रा में कमाकर आय का स्रोत बढ़ा सकते हैं।उन्होंने बताया कि जैविक खेती करने से भी किसानों की आय दोगुनी हो सकती है एवं तालाब में मछली पालन कर तालाब के एक तरफ मुर्गी पालन पशुपालन एवं फलदार वृक्ष व सब्जियां एवं मधुमक्खी पालन करके एक ही स्थान पर कम खेती से कई लाभ अर्जित किए जा सकते हैं ।जिससे किसानों की आय दोगुनी हो सकती है एवं किसान यदि अधिक से अधिक दुधारू पशुओं को पाले जो उनके दूध से बेच कर अपने आय बढ़ा सकते हैं ।तो मत्स्य पालन के सरिता गौतम तहसील इंस्पेक्टर ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों को मत्स्य पालन पर प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत तालाब खुदने और मत्स्य पालन पर जैसे तालाब का निर्माण तालाब निवेश बायो फ्लॉक आर ए एस छोटे स्तर के किसान मध्यम स्तर के किसान और मछुआ समुदाय जैसे मोटरसाइकिल पर अनुदान ऑटो पर अनुदान एवं पट्टा धारकों को भी मत्स्य पालन पर सरकार द्वारा पुरुषों के लिए 40 प्रतिशत व महिलाओं के लिए 60 प्रतिशत का अनुदान दिए जा सकते हैं ।जिसमें किसी भी वर्ग की महिला सदस्य को 60 प्रतिशत तक अनुदान ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उनके खाते में सीधे रकम को ट्रांसफर किया जाता है।इस दौरान किसान मेले के नाम पर मेले में किसानों को देखने के लिए उपकरण तक नदारद रहे जबकि किसान मांग करते रहे पर विभाग के कर्मचारी एक दो खराब उपकरण लाकर रख दिए थे जो चालू नही बल्कि खराब हालत में थे।जिसकी वजह से किसानों को जानकारी नहीं दी गई ऊपर से नास्ता कम होने के कारण किसान आपस में छीना झपटी करने में लगे रहे।इस दौरान समस्त विभागों के कर्मचारियो द्वारा किसानों को जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद जायसवाल,अध्यक्षता बच्चा राय किसान एवं संचालन ओम प्रकाश ने किया,इस दौरान चंद्रशेखर सिंह,एके सिंह मंडी परिषद,डॉक्टर नवीन कुमार,संदीप सिंह,तारकेश्वर ओझा,डॉक्टर डीआर मौर्य,विनोद यादव आदि मौजूद रहे।

और नया पुराने