आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
11 जनपदों की टीम करेगी प्रतिभाग।
उप जिलाधिकारी करेंगे उद्घाटन तो कमिश्नर के द्वारा होगा प्रतियोगिता का समापन।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ अंतर्गत विक्रम इंटर कॉलेज मुहम्मदपुर तरौका लाटघाट के खेल मैदान पर 44 वीं दो दिवसीय जूनियर बालक स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप प्रतियोगिता जोन सी का 24 एवं 25 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगी।
जिसमें जोन अंतर्गत कुल11 टीमें 11 जनपदों की भाग ले रही है ।जिसमें मुख्य रुप से आजमगढ़, गोरखपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, लखनऊ, फैजाबाद, प्रमुख टीमें होंगी। जो विगत कई वर्षों से जगह जगह यह कबड्डी चैंपियनशिप जूनियर बालक स्टेट नाम से आयोजित की जाती है। जिसमें सचिव जिला कबड्डी संघ आजमगढ़ के प्रेम कुमार राय व प्रशिक्षक माया राय ने बताया कि- यह कबड्डी प्रतियोगिता 2 दिन की खेली जाएगी जिसमें खिलाड़ियों को पुरस्कार सहित जो प्रशस्ति पत्र वितरित किए जाएंगे साथ ही साथ उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
सम्मिलित प्रतिभागी खिलाड़ियों में से उत्तर प्रदेश टीम के लिए प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा।
इस कबड्डी प्रतियोगिता के लिए पूर्व कबड्डी खिलाड़ी पंकज राय कमलेश सिंह व श्रवण कुमार यादव ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है। वहीं स्थानीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने के लिए लोग जी जान से जुटे हुए हैं।