आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सामाजिक संगठन की ओर से इस वर्ष भी समरसता सह भोज का आयोजन किया गया।
जीयनपुर नगर पंचायत के प्राचीन शिव मंदिर पर प्रखर सामाजिक सेवा समिति द्वारा 101 गांव से भिक्षा लेकर समरसता सहभोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी अंबरीश सिंह भोला एवं विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र सिंह द्वारा प्रभु श्री राम के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अंबरीश सिंह भोला ने कहां कि-सामाजिक समरसता सह भोज समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करता है। इसलिए सहभोज का आयोजन महत्वपूर्ण है।हमारी एकजुटता समाज व देश के विकास को मजबूती प्रदान करेगी। यह सामाजिक समरसता सहभोज समाज की एकजुटता को बढ़ाने का कार्य करेगा। प्रखर सामाजिक सेवा समिति के समरसता सह भोज में आकर हमें बहुत अच्छा लगा।
वक्ताओं ने समरसता सहभोज को सामाजिक सौहार्द करार देते हुए आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों में सहभागिता देने की बात कही।
जिसमें वीरेंद्र सिंह हिंदू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी, समर प्रताप सिंह धीरज एबीवीपी जिला आंदोलन प्रमुख, सहजानंद राय क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा गोरखपुर क्षेत्र, जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, अरविंद जायसवाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र, शिवम राय अध्यक्ष श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी, सुमन सिंह प्रदेश अध्यक्ष प्रखर सामाजिक सेवा समिति आदि लोग रहे।
जिलाध्यक्ष प्रखर सामाजिक सेवा समिति नीतीश जायसवाल ने बताया कि- समिति ने हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। करोना काल में हम लोगों ने जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनको जरूरी सामानों का वितरण किया तो वही देवरांचल में आई हुई बाढ़ में भी गरीबों की मदद की गई थी। समिति आगे भी असहायों की मदद के लिए प्रयास करती रहेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुरली मनोहर जायसवाल ने कहा कि- इस तरह के सह भोज सामाजिक समरसता कायम करता है। इसका प्रचलन भारतीय संस्कृति में आदि काल से है। वेदों व शास्त्रों में समरसता के अनेक उदाहरण हैं। सामाजिक सौहार्द कायम करने में इसका खासा महत्व है।
प्रखर सामाजिक सेवा समिति के प्रबंधक राजवंत सिंह ने आये हुए आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि- हमारी समिति हमेशा सामाजिक सौहार्द को कायम रखने की पक्षधर रही है। समाज में जाति-पांति व ऊंच-नीच की भावना को समाप्त करने के लिए 101 गाँव से भिक्षा लेकर समरसता सह भोज का आयोजन किया गया है। यह समिति हमेशा गरीबों असहायों की मदद के लिए तत्पर रही है। सभी जाति व धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने व समाज के विकास की सोच रखती है।
इस मौके पर नेहाल मेंहदी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अंजना सिंह, सूरज, शिवांगी गौंड, फुरकान खान, परवेज आलम, सुनील सोनी, आदित्य जयसवाल, रामजी सिंह, आदि लोग मौजूद रहें।









