आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
पॉलिटेक्निक विद्यालय का स्थलीय मानक परीक्षण किया।
पूर्व में कुंटू सिंह के विद्यालय पर चस्पा की गई थी नोटिस।
आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवपुर कमालपुर (आंखीपुर) में स्थित यूपी के टॉप टेन माफिया कुंटू सिंह का रूद्र प्रताप पॉलिटेक्निक कॉलेज है। जिसका जनपद के जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह,बैजनाथ सचिव विकास प्राधिकरण व आरके मिश्रा,डीडीसी आजमगढ़ ने पॉलिटेक्निक विद्यालय का स्थली मानक का परीक्षण किया विद्यालय के नाम से 4 एकड़ भूमि का बैनामा लेकर बनाया गया है।जबकि विद्यालय का भवन 18 बिस्वा में बना हुआ है जिसका टीम के द्वारा बाहरी व कमरों का क्षेत्रफल निकाल कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।
पूर्व में जीयनपुर में स्थित कुंटू सिंह का मकान प्रशासन के द्वारा अजीत हत्याकांड के उपरांत नगर पंचायत के नक्शा के अनुरूप पारित न होने पर जमींदोज कराया जा चुका है।
जिसके उपरांत प्रशासन ने उनके रुद्र पॉलिटेक्निक विद्यालय पर विगत 8 जनवरी को जिला पंचायत आजमगढ़ के द्वारा पक्के भवनों को नक्शा मानचित्र न बनाये जाने पर नोटिस चस्पा करने की स्वीकृति प्रदान की जाती है।जो अनिवार्य है जिसकी स्वीकृति नहीं ली गई है।जिस पर कॉलेज के प्रबंधक को नोटिस जारी की गई थी 1 सप्ताह के अंदर नोटिस का जवाब ना देने पर प्रशासन द्वारा विधिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई थी। जिस पर संतुष्ट जनक जवाब ना मिलने पर रुद्र प्रताप पॉलिटेक्निक कॉलेज पर जनपद के जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह विकास प्राधिकरण सचिव बैजनाथ डीडीसी आरके मिश्र के द्वारा पूरी टीम के साथ पहुंच कर भवन के मानक का स्थलीय परीक्षण व क्षेत्रफल निकाला गया ।
वही उपजिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला सगड़ी तहसील दार बृजेंद्र उपाध्याय क्षेत्राधिकारी सगड़ी अजय यादव जीयनपुर कोतवाल नंद कुमार तिवारी भी उपस्थित रहे जहां पर विद्यालय की भूमि व आसपास स्थित जमीन व मानक का नक्शा बनाया गया।
उपजिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि जनपद स्तरीय टीम के द्वारा मानक स्थलीय परीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी जिसके उपरांत पॉलिटेक्निक कॉलेज पर प्रशासन के द्वारा विधिक कार्यवाही की जाएगी।