आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 04 फरवरी-- चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के अन्तर्गत कुंवर सिंह उद्यान पार्क में सायं में पी0ए0सी0 बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन बजायी गयी।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, परियोजना निदेशक अभिमन्यु सिंह, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 उमेश कुमार गुप्ता, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनपद के सम्मानित एवं गणमान्य व्यक्तियों, छात्र/छात्राओं सहित कलेक्ट्रेट/विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सायं 6ः30 बजे शहीद कुॅवर सिंह स्मारक उद्यान परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के सम्मान में शहीद कुॅवर सिंह स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया।
इसी के साथ ही जनपद के समस्त विकास खंडों एवं नगर पालिका/नगर पंचायतों में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत शहीद स्मारक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किया गया।