Breaking News

चौरी चौरा महोत्सव का आयोजन, अमर शहीद भगवती प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण, बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: विशाल कुमार

आज़मगढ़: अतरौलिया के मदियापार में चौरी चौरा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें अमर शहीद भगवती प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर शहीद पत्नी ललिता देवी द्वारा माल्यार्पण कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
साथ ही खंड विकास अधिकारी कोयलसा अखिलेश कुमार मिश्र सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
महोत्सव में प्राथमिक विद्यालय कटोही, सघनपट्टी के छात्र-छात्राओं द्वारा वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया गया। बच्चों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई। शहीद पत्नी ललिता देवी को खंड विकास अधिकारी कोयलसा द्वारा शाल भेंट किया गया एवं अमर शहीद भगवती प्रसाद सिंह की पुत्री सुदामा देवी, धनावती देवी को ग्राम पंचायत अधिकारी कुमारी अंजू यादव द्वारा शाल भेंट किया गया।
इस दौरान मौके पर राकेश कुमार सिंह, डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामधनी विश्वकर्मा, समीर सिंह, भाजपा नेता राणा सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, लालचंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, कमला सिंह, अमन सिंह, रमाशंकर सत्तार अहमद, रामधनी जायसवाल, अविनाश, मिट्ठू कन्नौजिया, राजेंद्र यादव, धर्मेंद्र जायसवाल, रविंद्र नाथ सिंह, राम अवतार यादव, दिनेश राम एडीओ कोयलसा आदि लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने