Breaking News

निजामाबाद: चोरी के अभियोग में प्रकाश में आया 01 अभियुक्त मय चोरी के माल के गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-निजामाबाद

आज़मगढ़। दिनांक 09/10.02.21 को आनन्द चौहान पुत्र बृजमोहन चौहान निवासी ग्राम सालेपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ के घर से रात्रि लगभग 12 बजे हुये चोरी के सम्बन्ध में दिनांक 10.02.2021 को  थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 29/21 धारा-457,380 ,411भादवि पंजीकृत किया गया था । जिसमें विवेचना से अभियुक्त रवि चौहान पुत्र सुबाष चौहान साकिन सालेहपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया ।
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्ती की गिरफ्तारी एवं चोरी की घटनाओ के अनावरण के निर्देशन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में दिनांक को उ0नि0 मोतीलाल पटेल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आये 01 नफर अभियुक्त रवि चौहान पुत्र सुबाष चौहान साकिन सालेहपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ को मुखबिर की सूचना पर  हरिऔध मूर्ति तिराहे से गिरफ्तार कर अभियुक्त के निशानदेही पर चोरी गई 03 अदद साड़ियां बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 29/21 धारा-457,380,411 भादवि  थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

 रवि चौहान पुत्र सुबाष चौहान साकिन सालेहपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ 

बरामदगी

तीन अदद साडी  ।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. उ0नि0 मोतीलाल पटेल थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ
2. हे0का0 अनिल कुमार मिश्रा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़

और नया पुराने