Breaking News

कोतवाली: चोरी के 9 कूलर के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली

आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के द्वारा अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में उ0नि0 अनिल कुमार मिश्र मय हमराह के चौकी बलरामपुर पर मौजूद थे कि जरिए मुखविर सूचना मिली कि अभी कुछ दिन पहले कूलर की चोरी हुई थी जिसके सम्बन्ध में पतारसी सुरागरसी की जा रही थी कि वह सब कूलर ग्राम शेखपुरा में मोहन चौहान व राजनाथ चौहान के घरों में रखा है इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराह आरक्षी के चौकी से रवाना होकर मुखविर को साथ लेकर बताये हुए स्थान ग्राम शेखपुरा पहुँचे कि दूर से मुखविर खास दोनों का घर बता कर मौके से चला गया कि हम पुलिस टीम ने घेर घार कर अभियुक्तगण मोहन चौहान व राजनाथ चौहान को पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति के घरो की तलाशी ली गई तो मोहन चौहान के पास से 5 कूलर व राजनाथ चौहान के पास से 4 कूलर चोरी का बरामद हुआ जिसे उपरोक्त अभियुक्तगण अपने प्रयोग व शेष कूलरों को बेचने के फिराक में थे कि अभियुक्तगण राजनाथ चौहान पुत्र ओम प्रकाश चौहान निवासी शेखपुरा थाना कोतवाली, आजमगढ़ 2. मोहन चौहान पुत्र स्व0 बरसाती चौहान निवासी शेखपुरा थाना कोतवाली, आजमगढ़ को दिनांक 13.02.21 समय करीब 19.15 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. राजनाथ चौहान पुत्र ओम प्रकाश चौहान निवासी शेखपुरा थाना कोतवाली, आजमगढ़ 
2. मोहन चौहान पुत्र स्व0 बरसाती चौहान निवासी शेखपुरा थाना कोतवाली, आजमगढ़ 

 पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0 41/2021 धारा 457/380/413 भादवि थाना कोतवाली, आजमगढ़

बरामदगी

चोरी के 9 अदद कूलर बरामद

गिरफ्तारी करने वाली टीम

1. उ0नि0 अनिल कुमार मिश्र चौकी प्रभारी बलरामपुर थाना कोतवाली, आजमगढ़, हे0का0 नईमुद्दीन, का0 सोनू यादव, का0 रवि प्रताप तिवारी थाना कोतवाली, आजमगढ़ ।

और नया पुराने