आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-सिधारी
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,वारंटी,ईनामिया एवं टाप टेन अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवम् अवैध मादक पदार्थो के निष्कर्षण एवं विक्री पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश तिवारी के कुशल निर्देशन में उ0नि0 जाफर खान थाना सिधारी मय हमराहीगण द्वारा वाछिंत,वांरटी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु ग्राम सिधारी में मौजूद थे कि उसी समय मुखबिर ने आकर सूचना दिया कि एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर मुबारकपुर से बेचने आपके क्षेत्र में आ रहा है । इस सूचना पर क्षेत्र में मौजूद हे0का0 रामप्रकाश चौधरी व हे0का0 अमलेश सिंह को बुलाकर मुखबिर की सूचना से अवगत कराकर हमराहीगण को साथ लेकर शाहगढ़ चौराहे पर स्थित मन्दिर के पास पहुचकर चेकिंग शुरू किया गया। उसी दौरान एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे रूकने का इशारा किया गया तो उक्त व्यक्ति भागने का प्रय़ास किया जिसे मन्दिर के पास घेरकर आवश्यक बल प्रयोग कर समय 05.00 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम हरिगोविन्द राम S/O छेदीराम सा0 तिवारीपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ बताया । उसके पास लिये प्लास्टिक के झोले के बारे में पूछा गया तो बताया कि इसमें गांजा लिये है । गांजा रखने के संबंध में अधिकार पत्र मांगा गया तो दिखाने से कासिर रहा । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 21/21 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
हरिगोविन्द राम S/O छेदीराम निवासी ग्राम तिवारीपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
बरामदगी
03 कि0ग्रा0 गांजा
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 21/21 धारा 8/20 NDPS ACT थाना सिधारी आजमगढ़ थाना सिधारी आजमगढ़
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-193/19 धारा 379/411 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0-90/17 धारा 41/411 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 जाफर खान मय हमराह थाना सिधारी जनपद आजमगढ