आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
जनपद आजमगढ़ में 225 पुलिस कर्मियो को दिया गया प्रशिक्षण।
आज़मगढ़: पीआरवी कर्मियो को और चुस्त –दुरूस्त बनाने के लिए पुलिस कर्मियो को बेसिक पुलिस टैक्टिस का प्रशिक्षण दिया गया ,एडीजी 112- यू0पी0 श्री असीम अरूण के दिशानिर्देश में आजमगढ जिले के 225 कर्मियो को बुनियादी पुलिस रणनिति की जानकारी दी गयी , प्रशिक्षण के उपरान्त आजमगढ जिले के 1-आरक्षी घनश्याम 2- मुख्य आरक्षी संतोष कुमार सिंह 3- आरक्षी विशाल यादव (कर्मियो के नाम)को क्रमशः पहला ,दूसरा व तीसरा स्थान मिला , प्रशिक्षण में पीआरवी द्वारा प्रतिदिन किये जाने वाले कार्यो को शामिल किया गया है।
गिरफ्तारी और तलाशी कैसे हो बताया गया
पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण में बताया गया कि कार्य के दौरान यदि किसी आरोपी को गिरफ्तार करने की जरूरत पडे तो उसको कैसे गिरफ्तार किया जाये ,कार्य के दौरान अपने से बलिष्ठ किसी आरोपी को कैसे काबू करना है प्रशिक्षण करना है ,
प्रशिक्षण में ये भी पुलिस कर्मियो को बताया गया ,किसी संदिग्ध व्यक्ति या स्थान की तलाशी कैसे लेनी है और इस दौरान किस किस सावधानियों को ध्यान रखना है ,इससे भी कर्मियो को अवगत कराया गया ,प्रशिक्षकों ने पुलिस वाहन को चलाने के तरीके से कर्मियो को प्रशिक्षित किया गया ।

प्रशिक्षण का उद्देश्य
पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियो को विशेष प्रशिक्षण देने का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना ,इसके साथ ही गिरफ्तारी के दौरान होने वाली अप्रिय घटनाओं और पीआरवी के साथ सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।