Breaking News

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत रोडवेज बस स्टेशन में रोडवेज बस चालको व परिचालकों को यातायात के नियमो की दी गई जानकारी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनांक 5 फरवरी 2021 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल के द्वारा रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ में रोडवेज बस चालको व परिचालकों को यातायात के नियमो की जानकारीजैसे सभी बसों में रिफ्लेक्टर टेप सही हालत में, ब्रेक फॉग लाइट टायर की हवा, नशे की हालत में वाहन न चलाए आदि विषयों के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी उपस्थित चालको परिचालकों व उपस्थित जन समूह को यातायात के नियम मानने के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ए आर एम रोडवेज श्री ललित श्रीवास्तव, ए आर टी ओ आजमगढ़ श्री संतोष कुमार, ट्रैफिक प्रभारी आजमगढ़ कौशल पाठक उपस्थित रहे तथा सिधारी थाने पर शहर के ऑटो बस के पदाधिकारियों की मीटिंग की गई जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल, क्षेत्राधिकारी नगर राजेश तिवारी, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षण राजेश कुमार उपस्थित रहे।

और नया पुराने