Breaking News

अहरौला: दुष्कर्म का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अहरौला

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे  आज दिनांक 05-02-2021 को थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मय हमराह के थाने से रवाना थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की मु0अ0सं0 222/2020 धारा 376/504/506 भादवि से सम्बन्धित अभि0 दीपराज पुत्र झगड़ू सा0 चकदाउदशाह थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उपरोक्त घर पर मौजूद है। इस सूचना पर विश्वास कर थानाध्यक्ष मय हमराहियान के गनवारा बाजार से प्रस्थान कर अभियुक्त दीपराज उपरोक्त के घर पर पहूँच कर दबिश दिया गया तो अभि0 उपरोक्त घर के दरवाजे पर मौजूद मिला। जिससे उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम दीपराज पुत्र झगड़ू साकिन चकदाउदशाह थाना अहरौला आजमगढ़ बताया। चूंकि अभियुक्त दीपराज मुकदमा उपरोक्त में वांछित है। अतः कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 11.50 बजे दिन वाजाफ्ता हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण(संक्षेप में)- गिरफ्तार अभियुक्त दीपराज पुत्र झगड़ूसे पूछताछ करने पर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर यह कृत्य किया था । 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 222/2020 धारा 376/504/506 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

अभि0 दीपराज पुत्र झगड़ू सा0 चकदाउदशाह थाना अहरौला आजमगढ़उम्र करीब 50वर्ष

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. SO श्रीप्रकाश शुक्ल
2. हे0का0 अरविन्द सिंह 
3. का0 विक्रम सिंह
4. का0 विकाश यादव 
5. म0का0 पूनम देवी

और नया पुराने