आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-कोतवाली
आज़मगढ़: दिनांक 20.02.2021 को कुँवर राजेश सिंह पुत्र स्व0 वंशलोचन सिंह निवासी हरवंशपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 19.02.2021 को मु0 शहर के कार्यालय में मुकदमे की तारीख लेने गया था इसी बीच एक लड़के ने भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर मेरे जेब से मेरा पर्स व मेरा मोबाइल निकाल कर भाग गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पर मु0अ0सं0 54/2021 धारा 379 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं चोरी की घटनाओ पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश कुमार तिवारी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कृष्ण कुमार गुप्ता मय हमराह द्वारा सूचना प्राप्त होने पर कि जो लोग आये दिन कचहरी में मोबाइल चोरी कर रहे है वो लोग बिलरियागंज की तरफ से एक मोटरसाईकिल (होण्डा) से जुनैदगंज की तरफ आ रहे है जिसके पास अवैध असलहा व चोरी की मोबाईले भी है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के0के0 गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम जुनैदगंज से बिलरियागंज जाने वाले रास्ते पर सड़क के किनारे वाहन खडा करके पैदल-पैदल सिकरौरा पुलिया पर पहुचकर वही आने वाले बदमाशो का इन्तजार करने लगे कि कुछ देर बाद आजमपुर चकिया की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखायी दिये । पास आने पर पुलिस बल द्वारा फौरी तौर पर मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किये जिससे हडबडा कर मोटरसाइकिल सवार मोटर साइकिल को घुमाना चाहे कि गिर गये । पुलिस बल से अपने आप को घिरता देख अपने पास रखे असलहे से पुलिस पार्टी पर जान मारने की नियत से फायर कर दोनो जुनैदगंज की तरफ तेजी से भागने लगे कि पुलिस बल द्वारा प्रशिक्षित तरिके से अपना बचाव कर दोनो व्यक्ति को समय 19.40 बजे गिरफ्तार कर लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियो का नाम पता पुछने पर एक ने अपना नाम सुदामा महतो पुत्र स्व0 महेन्द्र नाथ निवासी नया टोला महराजपुर थाना तेलझाडी जिला साहेबगंज झारखण्ड बताया तथा जमा तलाशी से उसके पास से एक अदद तमंचा अबैध तमंचा व एक अदद खोखा कारतूस 303 बोर बरामद हुआ तथा दूसरे ने अपना नाम सिद्धार्थ कुमार पुत्र श्रवण कुमार निवासी तीन पहाड़ थाना राजमहल जिला साहेबगंज झारखण्ड बताया जिसकी जमातलाशी में उसके पास लिए झोले के अन्दर से कुल 14 अदद चोरी के मोबाइल बरामद हुआ । पुलिस बल पर जानलेवा हमले,बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः 1. मु0अ0सं0 54/2021 धारा 379,411,413,414 भादवि 2. मु0अ0सं0 56/2021 धारा 307 भादवि 3. मु0अ0सं0 57/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट 4. मु0अ0सं0 58/2021 धारा 411,413,414 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 54/2021 धारा 379,411,413,414 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 56/2021 धारा 307 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।
3. मु0अ0सं0 57/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।
4. मु0अ0सं0 58/2021 धारा 411,413,414 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1.सुदामा महतो पुत्र स्व0 महेन्द्र नाथ निवासी नया टोला महराजपुर थाना तेलझाडी जनपद साहेबगंज झारखण्ड ।
2.सिद्धार्थ कुमार पुत्र श्रवण कुमार निवासी तीन पहाड़ थाना राजमहल जनपद साहेबगंज झारखण्ड ।
बरामदगी
1. एक अदद मोटर साईकिल ।
2. एक अदद देशी तमंचा व एक अदद खोखा कारतूस .303 बोर
3. 14 अदद एण्ड्राइड मोबाइल ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण
1. कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, आजमगढ़ ।
2. ब्रह्मादीन पाण्डेय, वरिष्ठ उ0नि0 थाना कोतवाली, आजमगढ़ ।
3. कमलकान्त वर्मा, चौ.प्र. रोडवेज थाना कोतवाली, आजमगढ़।
4. हे0का0 जगदीश यादव, थाना कोतवाली, आजमगढ़ ।
5. का0 आशीष सिंह, थाना कोतवाली, आजमगढ़ ।
6. का0 अंजनी सिंह, थाना कोतवाली, आजमगढ़ ।
7. का0 सोनू कुमार यादव, थाना कोतवाली, आजमगढ़ ।
8. का0 विकाश कुमार, थाना कोतवाली, आजमगढ़ ।
9. का0 अरूण कुमार पाण्डेय, थाना कोतवाली, आजमगढ़ ।
10. हे०का०चंद्रमा मिश्रा , सर्विलांस सेल आज़मगढ़ ।
11. का०यसवन्त सिंह,सर्विलांस सेल आज़मगढ़ ।
नोट- गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक आजमगढ द्वारा 5000 रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है ।