आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक 21/02/2021 प्रातः में ग्राम गौरीनरायनपुर थाना कन्धरापुर स्थित पुर्व माध्यमिक विद्यालाय गौरीनरायनपुर के सामने लगे अम्बेडकर प्रतिमा (ऊचाई 5 फीट) के हथेली आंशिक क्षतिग्रस्त होने की सुचना मिली जिस पर प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर मय पुलिस बल तुरन्त मौके पर पहुंचे तथा विद्यालय के पास एकत्र 70- 80 ग्रामवासियो को समझाया बुझाया गया तथा थाना प्रभारी कंधरापुर द्वारा क्षतिग्रस्त अम्बेडकर प्रतिमा की मरम्मत करा दिया गया है। वादी श्यामप्यारे पुत्र द्वियूज निवासी ग्राम गौरी नरायनपुर थाना कन्धरापुर, आजमगढ़ की तहरीर पर मु0अ0सं0 21/2021 धारा 295/506 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है। पुछताछ हेतु 4 -5 संदिग्ध लाये गये है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।