Breaking News

जनपद में 25 चिन्हित स्थानों पर कुल 44 टीकाकरण साइट्स बनाई गई।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 04 फरवरी-- आज पूरे जनपद में 25 चिन्हित स्थानों पर कुल 44 टीकाकरण साइट्स बनाई गई है, जिसमें कुल 4484 स्वास्थ्य से जुड़े लोगों का टीकाकरण कराया जायेगा।
कोविडशील्ड टीकाकरण में आज मंडलीय चिकित्सालय में प्रमुख अधीक्षक डाॅ0 एके सिंह, एडिशनल सीएमओ डाॅ0 अरविंद कुमार सिंह, आईएमए अध्यक्ष डाॅ0 डीपी राय, पूर्व आईएमए अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डाॅ0 स्वास्ति सिंह, जिला के ख्यातिलब्ध फिजीशियन डाॅ0 एके राय इत्यादि लोगों ने टीकाकरण कराया।

और नया पुराने