Breaking News

राम मंदिर निर्माण के लिए समाजसेवी पारसनाथ सिंह ने 51000 की दी समर्पण राशि, बोले हम धन्य हो गए।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए देश में श्रीराम मंदिर समर्पण अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत देश के हर हिंदू परिवार से उनकी इच्छा अनुसार 'समर्पण ' ली जा रही है। लोग करोड़ों रुपये स्वेच्छा से दान कर रहे हैं।
 रविवार को विशेष सम्पर्क दिवस पर सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव निवासी समाजसेवी पारसनाथ सिंह ने जीयनपुर के चूनुगपार में स्थित अपने शहनाई मैरिज हॉल पर भाजपा सगड़ी के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह व खंड कार्यवाह मनोज श्रीवास्तव के हाथों में ₹51000 का समर्पण राशि  अपनी इच्छा अनुसार सौंपा।

इस अवसर पर भाजपा सगड़ी के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि- वर्षों के संघर्ष के बाद राष्ट्र नायक श्री राम मंदिर निर्माण के लिए हमें जो अवसर मिला है ,इसके लिए हम सभी लोग स्वेच्छा से समर्पण राशि देकर सहभागी बने। यह हमारे लिए सौभाग्य  की बात है। यह पल राष्ट्र और हमारी श्रद्धा का प्रतीक है।

खण्ड कार्यवाह मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि- यह केवल एक मंदिर ही नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था का प्रतीक है। 
अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए देश में राम मंदिर समर्पण  अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत देश के हर हिंदू परिवार से 'समर्पण ' ली जा रही है ।लोग करोड़ों रुपये दान कर रहे हैं ।इस शुभ कार्य मे आप भी अपना सहयोग कर सकते हैं।
समाजसेवी पारसनाथ सिंह ने कहा कि- इस शुभ काम में अपना सहयोग दे पाना मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। एक शानदार राम मंदिर सभी भारतीयों का सपना रहा है। लंबे समय से अटके हुए इस मुद्दे का अब खत्म किया गया है। इससे एकता और शांति का मार्ग प्रशस्त होगा। इस प्रयास में एक छोटा सा योगदान दिया गया है।
इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश वासियों की तरफ से धन्यवाद। उनके अथक प्रयासों से हम इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन पा रहे हैं। 
इस अवसर पर चंद्रशेखर सिंह, जय प्रकाश सिंह, प्रेम सिंह, सत्य प्रकाश सिंह,सूर्य प्रकाश सिंह आदि टोली के लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने