Breaking News

सरदार पटेल किक्रेट टूर्नामेंट का अपना दल नेता एवं पूर्व छत्रसंघ प्रत्याशी चंदन पटेल ने फीता काटकर किया उद्धघाटन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: विशाल कुमार

आज़मगढ़। बुढ़नपुर तहसील के विधान सभा क्षेत्र अतरौलिया के ग्राम सभा सुरजीपुर में सरदार पटेल किक्रेट टूर्नामेंट का उद्धघाटन अपना दल एस पार्टी के नेता एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी द्वारा फीता काटकर किया गया। टूर्नामेंट के अध्यक्ष ऋषिकेश वर्मा ने अपने साथियों के साथ पूर्व छात्र संघ नेता का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। चंदन पटेल ने कहा कि- खेल से स्वस्थ शरीर व स्वस्थ्य मस्तिष्क का विकास होता है, खेल से आपसी भाईचारा बनता है, जिससे आपसी प्रेम व सौहार्द  बना रहता है। विजेता टीम के कप्तान को पूर्व  छात्रनेता द्वारा कलम व नगद पुरस्कार दिया गया। संचालन मिन्टू वर्मा ने किया। उसके बाद पूर्व छात्र नेता का ग्राम सभा बनगांव कौड़ियां बासी भाऊपुर ऊसर कुड़वा विवेक वर्मा के नेतृत्व में गाँव वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें। कार्यकर्ता साथियों से मुलाक़ात की।मौके पर नितीश सिंह पटेल, अजीत पटेल, आदर्श यादव, गौरव मिश्रा, दीपक पटेल, सोनू सिंह, अजय पटेल, अवनीश निषाद ,विकास वर्मा, विशाल वर्मा , विवेक, हिमान्शू, मनीष, प्रवीण, अरविन्द, सोनू सहित क‌ई कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद  रहें|

और नया पुराने