आज़मगढ़।
रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा
आज़मगढ़। आजमगढ़ बड़ौदा यूपी बैंक के दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मी एवं ड्राइवर की एक बैठक बाबा विश्वनाथ डिग्री कॉलेज बेलईसा मैं आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री एलके सिंह अध्यक्ष स्टेट ग्रामीण इंप्लाइज फेडरेशन उपस्थित थे एवं श्री शशिकांत श्रीवास्तव श्री गौरव दुबे श्री इंद्रसेन सिंह एवं श्री महेंद्र सिंह शशी सिंह आदि लोगों ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी सहभागिता दी माननीय श्री एलके सिंह के मार्गदर्शन में बड़ौदा यूपी बैंक के दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मी एवं ड्राइवरों का एक संगठन बनाया गया। जिसका नाम बड़ौदा यूपी बैंक दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मी एवं ड्राइवर यूनियन रखा गया इस संगठन को माननीय श्री एलके सिंह द्वारा बड़ौदा यूपी बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश स्टेट ग्रामीण बैंक इंप्लाइज फेडरेशन साथ संबद्ध करने की घोषणा की गई साथ संगठन के कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया जिसमें श्री धर्मेंद्र यादव को संगठन का अध्यक्ष चुना गया श्री रवि प्रताप सिंह को महामंत्री श्री हरिनाथ यादव को कोषाध्यक्ष एवं प्रदीप सिंह को उप कोषाध्यक्ष चुना गया कार्यक्रम का संचालन श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी ने किया इस बैठक में आजमगढ़ जिले के विभिन्न शाखाओं एवं मऊ जिले के दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मी एवं ड्राइवर बड़ी संख्या में उपस्थित हुए बैठक में इन कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई जिसमें प्रमुख रूप से इन कर्मियों के बैंक में स्थाई करने एवं पीएफ कटौती आदि को प्रमुखता से रखा गयाकार्यक्रम में मऊ से सत्य प्रकाश आनंद, हरकेश वर्मा, रमेश खरवार, अमित गौड़, लाल धर, गुलशन सिंह, प्रवेश शिवानंद एवं आजमगढ़ जनपद से जीत बहादुर, राजू सुनील, आकाश, दुबे प्रसाद डी पी यादव, मनोज, दीपक दुर्ग विजय, धर्मेंद्र, चंद्र शेखर राम मूरत आदि लोग उपस्थित थे।