Breaking News

कोकिलपार भरौली गांव में एक ही रात में दो घरों में चोरी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

लाखों के जेवर व नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ।
 
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली के कोकिलपार भरौली ग्राम में रविवार की रात में चोरों ने दो घरों में घुसकर लाखों रुपए के जेवर एवं लगभग ₹ बारह हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
सुबह चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस जांच में जुटी है। एक ही रात में दो घरों में हुई बेखौफ चोरी से गांव के लोग परेशान और भयभीत हैं।
 जीयनपुर कोतवाली के कोकिलपार भरौली के सुरेश पाल पुत्र धर्मदेव पाल के परिवार के लोग रविवार को रात में खाना खाकर अपने अपने कमरे में सोने चले गए। परिवारजनों के मुताबिक रात में लगभग 2:00 के करीब घर के पीछे से छत पर चढ़े चोर सीढ़ी के रास्ते घर में घुस गए और जिन कमरों में हम लोग सो रहे थे उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
 घर के मध्य में स्थित कमरे में घुसकर उसमें रखे बक्से का ताला तोड़कर चोर ₹5000 नकद सोने का दो मंगलसूत्र, दो माला, दो नथुनी, चांदी की पायल, करधन सहित लाखों के जेवर चुरा ले गए।
 सुरेश पाल के घर चोरी के बाद बेखौफ चोरों ने पड़ोस के ही शैलेंद्र यादव पुत्र चंद्रभान यादव के घर को निशाना बनाया और मकान के बाहरी भाग में लगे जंगले को तोड़कर घर में घुस गए ।
बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का झाला, दो मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी का पायल सहित लगभग ₹300000 का गहना और सूटकेस में रखा ₹8000 नकद चुरा कर फरार हो गए । चोर घर में रखा सूटकेस ले जाकर कुछ दूरी पर एक खेत में फेंक दिए । शैलेंद्र यादव और सुरेश पाल ने सोमवार को जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी।

और नया पुराने