Breaking News

अतरौलिया: कुटरचित तरिके से फर्जी बैनामा कराने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-अतरौलिया

आज़मगढ़। दिनांक 15.01.2018 को सोमनाथ जायसवाल पुत्र रामदास जायसवाल निवास ग्राम उपटापार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ एवं दिनांक 09.08.2018 को श्री चन्द्रभान यादव पुत्र सीताराम यादव निवासी ग्राम सेल्हरा पट्टी थाना अतरौलिया द्वारा कुटरचित तरिके से फर्जी बैनामा कराने के सम्बन्ध में शिकायत पर थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0-07.2018 धारा 467,468,471,419,420 भादवि व मु0अ0सं0-169/2018 धारा 419,420,467,468,471 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । विवचना कार्यवाही से अभियुक्त सुदीप कुमार वर्मा उर्फ संदीप पुत्र स्व0 मोतीलाल निवासी मकान नं G- 51 यशोदा नगर थाना नौबस्ता जनपद कानपूर नगर प्रकाश में आया ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वाछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ व  क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के दिशा निर्देशन में आज दिनांक 15.02.2021 को प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया दिनेश कुमार यादव मय हमराह के द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि उसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाने पर पंजीकृत अभियोग मु0अ.सं0  7/18 धारा 419/420/467/468/471/120B  भादवि  व  मु0अ.सं0  169/18 धारा 419/420/406  भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त सुदीप कुमार वर्मा उर्फ संदीप पुत्र स्व0 मोतीलाल निवासी मकान नं G- 51 यशोदा नगर थाना नौबस्ता जनपद कानपूर नगर अपने मित्र रणविजय सिंह पुत्र अतवारू निवासी हैदरपुर खास थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ से मिलने हेतु मदियापार मोड़ पर आया | सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया मय हमराहियान के मदियापार मोड़ पर पहुचकर अभियुक्त को समय करीब 08.00 बजे सुबह गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया | 

सम्बन्धि अभियोग

1. मु0अ0सं0- 7/18 धारा 419/420/467/468/471/120B  भादवि थाना अतरौलिया आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0-  169/18 धारा 419/420/406 भादवि थाना अतरौलिया आजमगढ़ ।

गिरफ्तार अभियुक्त

सुदीप कुमार वर्मा उर्फ संदीप पुत्र स्व0 मोतीलाल निवासी मकान नं G- 51 यशोदा नगर थाना नौबस्ता जनपद कानपूर नगर ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया दिनेश कुमार यादव मय हमराह, का0 भोलू यादव का0 मनोज यादव , महिला आरक्षी सरिता यादव थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने