आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-देवगाँव
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ श्री सुधीर कुमार सिंह* के द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनो की चेकिंग के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 12.02.2021 को उ0नि0 रंजय कुमार सिंह मय हमराह के साथ क्षेत्र में गश्त करते समय जरिये मुखबीर सूचना मिली की बरदह की ओर से एक पिकअप पर जानवरो को लादकर एक पशुतस्कर उत्तर प्रदेश के सीमा से वाहर बध के लिए लेकर जा रहा है उसके पास नाजायज असलहा होने की भी सूचना है । इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराही फोर्स के साथ गोसाईगंज के पश्चिम आनन्द महिला पी0जी0 कालेज के पास राजकीय वाहन को सड़क के किनारे खडी करके चेकिंग करने लगा इसी बीच बरदह की तरफ से एक पीकअप आती दिखाई दिया । नजदीक आने पर हमराहीगण की मदद से टार्च की रोशनी मे रुकने का इशारा किया गया तो उक्त वाहन का चालक वाहन को रोकने के बजाय रफ्तार को और तेज कर जान मारने की नियत से हम पुलिस वालो को रौदना चाहा कि पिकअप की गति अधिक होने के कारण वही पलट गयी चालक को मौके पर पकड लिया गया नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अनिल पुत्र राजवली ग्राम भुडकी थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ बताया । मौके पर तलाशी से अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर तथा दो अदद कारतूस 315 बोर जिन्दा तथा पलटी हुई पिकअप के डाले से बेरहमी से लादा गया 6 अदद गोवंश बरामद हुआ । अभियुक्त को समय 19.40 बजे गिरफ्तार कर कारण गिरफ्तारी बताकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ विवरण- अभियुक्त से कडाई से पूछा गया तो बताया कि आवारा धुमन्तु जानवरो को अपने पिकअप पर लादकर उत्तर प्रदेश के सीमा से वाहर वध करने हेतु ले जाकर बेच देता हूँ और रास्ते में कोई अवरोध करता है तो अपने तमंचा से फायर करता हूं । मै पकडे जाने के डर से पुलिस को जान से मारने के लिए अपने वाहन का रफ्तार तेज कर पुलिस बल पर चढाना चाहा कि गाडी पलट गयी ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अनिल पुत्र राजवली ग्राम भुडकी थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 24/2020 धारा 307भादवि व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम 11 पशु क्रूरता अधिनियम, 3/25 आर्म्स एक्ट थाना देवगाँव आजमगढ़
बरामदगी
1. एक अदद कट्टा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
2. पिकअप न0UP65GT2558 चेचिस नम्बर MA1ZN2TBKJJ1B07003 इंजन नं0 TBJ1B31645
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री संजय कुमार सिंह थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।
2. उ0नि0 रंजय कुमार सिंह थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।
4. हे0का0 गोविन सिंह थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।
5. का0 बृजेश कुमार थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।
6. का0 अभिषेक सरोज थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।