Breaking News

सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने आम जनता को दिलाई शपथ।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनांक- 13.02.2021 को समय लगभग 12.20 बजे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़  सुधीर कुमार सिंह द्वारा रोडवेज बस स्टैण्ड परिसर में दिनांक -21.01.2021 से 20.02.2021 तक चल रहें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान को लेकर द्वारा रोडवेज परिसर में किये गये कार्यक्रम को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित नियमों को बताते हुए उनको प्रोत्साहित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को सड़क सुरक्षा माह के तहत शपथ भी दिलाई गयी। इस कार्यक्रम में कई स्कूल के बच्चों ने गीत के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया गया। इन कार्यक्रम के माध्यम से जो भी सड़क दुर्घटनाए होती है, उनमें काफी हद तक कमी आयेगी। इस अवसर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सुधीर जायसवाल, टीएसआई आजमगढ़, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व स्थानीय संभ्रान्त व्यक्ति/आम जनता मौजूद थे।

और नया पुराने