Breaking News

कोतवाली: पाकिट मारते समय पर्स के साथ चोर गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-कोतवाली

आज़मगढ़: दिनांक 04.02.2021 को आशुतोष कुमार अस्थाना पुत्र स्व0 शिव प्रसाद लाल निवासी पाइन्दापुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज करायी कि मै कार्यवश न्यायालय सी0जे0एम0 महोदय आजमगढ़ के न्याय कक्ष में गया अपने मुवक्किल से कुछ बात कर रहा था कि उसी समय पीछे पैंट की जेब के पास कुछ दवाव बहसूस हुआ तो चौककर पीछे देखा तो एक व्यक्ति पाकेट से चोरी करने के आशय से मेरा पर्स निकाल लिया था । उस पर्स में 50 रू0 एक नोट नकद व कुछ कागजात थे । उसे वही रंग हाथ पकड़ लिया । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 35/2021 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत किया गया। 
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश कुमार तिवारी के कुशल निर्देशन में दिनांक 04.02.201 को चौकी प्रभारी कचहरी प्रेमशंकर उपाध्याय मय हमराह हे0का0 संजय कुमार यादव द्वारा पाकिट से पर्स चुराने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

जगरनाथ पाण्डेय पुत्र राममूरत पाण्डेय साकिन खुजिया थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 35/2021 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।

बरामदगी

एक अदद पर्स व रंग काला एक अदद आईडी, 50 रुपया का एक नोट 

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण

1. प्रेमशंकर उपाध्याय चौ.प्र. कचहरी थाना कोतवाली, आजमगढ़
2. हे0का0 संजय कुमार यादव, थाना कोतवाली, आजमगढ़

और नया पुराने