आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 05.02.2021 को प्रशिक्षु उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मयहमराह हे0का0 बीरेन्द्र यादव द्वारा NBW/वांरटी के गिरफ्तारी के अभियान के दृष्टिगत क्षेत्र में मौजूद थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि वांरटी अभियुक्तगण 1. हरी निषाद पुत्र सम्पति निषाद उर्फ झिनक 2. अखिलेश पुत्र हरी निषाद निवासीगण कोलमोदीपुर (परशुरामपुर) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद है । इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराहीगण को साथ लेकर वारंटी के घर पहुँचे तो घर के बाहर दो व्यक्ति बैठे मिले । जिनको पुलिस हिरासत में लेकर नाम पता पूछा गया तो क्रमशः अपना नाम 1. हरी निषाद पुत्र सम्पति निषाद उर्फ झिनक 2. अखिलेश पुत्र हरी निषाद साकिनान कोलमोदीपुर (परशुरामपुर) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताये । बाद बताने सम्बन्धित वाद संख्या 35/2018 धारा 8/70 के वारंटीगण को समय करीब 08.35 बजे सुबह गिरफ्तार कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
वाद संख्या 35/2018 धारा 8/70 थाना महराजगंज जनपद आजमगढ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. हरी निषाद पुत्र सम्पति निषाद उर्फ झिनक निवासी ग्राम कोलमोदीपुर (परशुरामपुर) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ।
2. अखिलेश पुत्र हरी निषाद निवासी ग्राम कोलमोदीपुर (परशुरामपुर) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रशिक्षुउ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह हे0का0 बीरेन्द्र यादव थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।