आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवली
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के द्वारा अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, आजमगढ़ के नेतृत्व में निरीक्षक मय हमराह के क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि जरिए मुखविर सूचना मिली कि मु0अ0सं0 173/2020 धारा 420/409 भादवि थाना कोतवाली, आजमगढ़ से सम्बन्धित अभियुक्त अनिल कुमार मौर्या जिसने धोखाधड़ी कर पैसे का गबन किया था कही भागने के फिराक में सिविल लाईन चौराहे पर खड़ा है कि मुखविर की सूचना पर उ0नि0 मय हमराह के सिविल लाईन चौराहे पर पहुँचे। मुखविर दूर से इशारा कर बताया कि यही वह व्यक्ति है जिसनें एटीएम से पैसा गबन किया था मुखविर चला गया कि पुलिस टीम द्वारा सिविल लाईन चौराहे पर खड़े व्यक्ति को घेर घार कर पकड़ लिया गया जिससे नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अनिल कुमार मार्य पुत्र लल्लन प्रसाद मौर्य निवासी 63/01 मातवरगंज थाना कोतवाली, आजमगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष बताया। अभियुक्त को आज दिनांक 04.02.21 समय करीब 12.40 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण- पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मै सीएमएस इन्फोसिस्टम लिमिटेड में नवम्बर 2011 से 15.05.2020 तक नौकरी की है मै यहां कैशटोडियन के पद पर कार्य करता था जो विभिन्न बैंको से कैश लेकर एटीएम में कैश डालने का काम करता था मेरे द्वारा 12,50,000/- का गबन किया गया था
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 173/2020 धारा 420/409 भादवि थाना कोतवाली, आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
अनिल कुमार मार्य पुत्र लल्लन प्रसाद मौर्य निवासी 63/01 मातवरगंज थाना कोतवाली, आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंहथाना कोतवाली, आजमगढ़, का0 अखिलेश यादवथाना कोतवाली, आजमगढ़।
