आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। साल 1933 में इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी और इसके पीछे ये उद्देश्य रहता है कि लोगों को इस बीमारी और इससे बचने के तरीकों को लेकर जागरूक किया जा सके।जिसके क्रम में आज दिनांक 04.02.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी लाइन श्री राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में डॉ0 वाई0 के0 राय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आज़मगढ़ द्वारा पुलिस लाईन्स सभागार (विश्व कैंसर दिवस) के अवसर पर पुलिसकर्मियों और पुलिस कर्मियों के परिवारजनों को कैंसर के प्रति जागरूक किये जाने हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पुलिस लाइन में समय 10:40 से 11:45 बजे तक जागरूक किया गया।जिसमें पुलिस लाईन्स प्रतिसार निरीक्षक,पुलिस लाईन्स, क्यूआरटी, पुलिस लाईन्स स्टोर, पुलिस लाईन्स गणना, एलआईयू, डीसीआर, यूपी-112, मानीटरिंग सेल, थाना-सिधारी, थाना कोतवाली, थाना कप्तानगंज, थाना तहबरपुर, व थाना अतरौलिया के अधि0/कर्मचारीगण उपरोक्त गोष्ठी में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया।

