Breaking News

सिकरौर सहबरी गांव के कुवां में किशोरी का शव मिला, पुलिस जुटी जांच में।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर



आज़मगढ़: सरायमीर स्थानिय थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी गांव के कुवां में 15 वर्षीय किशोरी का शव मिला। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़। पुलिस ने किशोरी की मां तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफतार कर किशोरी की तलाश शुरू की।थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया काफी दबाव के बाद आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुंवा से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने अपहरण कर हत्या कर शव को कुंवा में मिलने की खबर पर घटनास्थल पर पहुंचकर जायज़ा लिया।पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाला ही किशोरी का चचेरा चाचा है।आगे उन्होंने कहा कि किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया था। शव बरामद होने पर हत्या में तरमीम कर दिया गया है आगे जैसी पीएम रिपोर्ट आती है वैसे धारा बढ़ा दी जाएगी। 

और नया पुराने