Breaking News

श्री शिवा महाविद्यालय तेरही में मनोज कुमार द्विवेदी ने अध्यक्ष और रामकुमार यादव महामंत्री की सम्भाली कमान।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: विशाल कुमार

आज़मगढ़/ कप्तानगंज: आज श्री शिवा महाविद्यालय तेरही कप्तानगंज आजमगढ़ के परिसर में शिक्षक संघ के चुनाव प्रबंधक भवेश मिश्र की उपस्थिति एवं डॉ के के मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।चुनाव अधिकारी डॉ माधुरी गुप्ता रही। इस दौरान 5 पदों पर निर्विरोध सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों में डॉ मनोज कुमार द्विवेदी अध्यक्ष,  आदेश कुमार मिश्र उपाध्यक्ष, राम कुमार यादव महामंत्री, डॉ रूपेंद्र प्रताप सिंह संयुक्त मंत्री, डॉ गिरजेश कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से आशुतोष कुमार सिंह एवं पंकज सिंह ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने