Breaking News

जी डी ग्लोबल स्कूल में यातायात जन जागरूकता संबंधी कार्यशाला का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। आज दिनांक 10 फरवरी 2021 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल के द्वारा शहर के जी डी ग्लोबल स्कूल में यातायात जन जागरूकता संबंधी एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें स्कूल के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से यातायात के संबंधित वीडियो क्लिप दिखाई गई तथा पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं की वीडियो क्लिप के माध्यम से उनके होने के कारण व कमियां तथा उससे कैसे बचाव किया जाये के सम्बंध में विस्तार से बताया गया तथा बच्चो से प्रश्नोत्तरी व सवाल जबाव किया गया तथा हेलमेट सीटबेल्ट के लाभ व न पहनने से नुकसान को सविस्तार वर्णन किया गया।
तत्पश्चात यातायात के नियमो को मानने के लिए शपथ अपर पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय द्वारा समस्त बच्चो व मौजूद स्टाफ को दिलाई गई इस अवसर टी एस आई कौशल पाठक  जी डी ग्लोबल स्कूल के प्रिंसिपल श्री विधान तिवारी, वॉइस प्रिंसिपल श्रीमती मधु पाठक व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

और नया पुराने