आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवाली
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश कुमार तिवारी के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पर अलग –अलग टीम बनाकर क्षेत्र में हो रहे अपराध व अपराधीयो की धड़ पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर संन्दिग्ध व्यक्ति / वाहनो की चेकिंग की जा रही थी कि सूचना प्राप्त हुई कि चोरी करने के इरादे से जो व्यक्ति ताला तोलकर घर में घुसा था औऱ हमला करके फरार हो गया था वह व्यक्ति सदर अस्पताल के पास खड़ा है । जिसके क्रम में -
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के0के0 गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को प्राप्त सूचना कि दिनांक- 06.02.2021 को रात्रि 21.00 बजे जो व्यक्ति आवास विकास कालोनी हर्रा की चुंगी पर मेडिकल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करना व पकड़े जाने के डर से आवेदक के उपर हमला करके भाग गया था वह सदर अस्पताल के पास है कि उक्त सूचना पर कोतवाली टीम द्वारा तत्परता करते हुए सदर अस्पताल के पास से आज दिनांक- 10.02.2021 को समय 12.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। उक्त के सम्बन्ध में आवेदक द्वारा दिनांक- 07.02.2021 को मु0अ0सं0 38/2021 धारा 459 IPC पंजीकृत कराया गया था ।अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 38/2021 धारा 459 IPC थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
पिन्टू पुत्र दसई सा0 हाफिजपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ
बरामदगी करने वाले टीम का विवरण
1. अनिल कुमार मिश्रा चौ.प्र. बलरामपुर थाना कोतवाली, आजमगढ़
2. का0 विकाश कुमार यादव, थाना कोतवाली, आजमगढ़
3. का0 राहुल कुमार, थाना कोतवाली, आजमगढ़
