Breaking News

शहर के नजदीक विश्वविद्यालय के लिए जमीन का चिन्हांकन किया जा रहा है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 11 फरवरी-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय के स्थापना की घोषणा की गयी है, जिसके लिए मोहब्बतपुर में जमीन का चिन्हांकन किया गया है, जो लो लैण्ड में होने के कारण वहाॅ मिट्टी की पटाई का कार्य ज्यादा है। इसलिए विश्वविद्यालय स्थापना के लिए शहर के नजदीक किसी अन्य स्थान को चिन्हित किया जा रहा है। कुछ लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है कि विश्वविद्यालय अतरौलिया में शिफ्ट कर दिया गया है, जो कि असत्य है। अफवाहों पर ध्यान न दें।

उन्होने बताया कि शहर के नजदीक विश्वविद्यालय के लिए जमीन का चिन्हांकन किया जा रहा है।

और नया पुराने