Breaking News

चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव का शुभारम्भ, प्रभातफेरी को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 04 फरवरी-- दिनांक 04 फरवरी 2021 से 04 फरवरी 2022 की अवधि में चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसके दृष्टिगत आज चौरी चौरा काण्ड के 100 वर्ष पूरे होने पर शहीदों के सम्मान में चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला द्वारा जीजीआईसी आजमगढ़ से प्रभातफेरी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। 
यह प्रभातफेरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आजमगढ़ से प्रारम्भ होकर डी0ए0वी0 कालेज, काली चौरा, बड़ादेव मंदिर, कोतवाली होते हुए कुंवर सिंह उद्यान पार्क में पहुॅची। प्रभातफेरी में राजकीय बालिका इण्टर कालेज आजमगढ़, श्री अग्रसेन कन्या इण्टर कालेज, प्रतिभा निकेतन अतलस पोखरा, नवीन सरस्वती इण्टर कालेज सरस्वतीपुरम, डीएवी इण्टर कालेज, शिब्ली नेशनल इण्टर कालेज आजमगढ़, स्काउट गाइड, एनसीसी के छात्र/छात्राएं शामिल रहे।
शहीद कुॅवर सिंह स्माकर उद्यान आजमगढ़ में वन्दे मातरम् थीम सान्ग की प्रस्तुति श्री अग्रसेन कन्या इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसी के साथ ही राजकीय बालिका इण्टर कालेज आजमगढ़, श्री अग्रसेन कन्या इण्टर कालेज एवं प्रतिभा निकेतन इण्टर कालेज एवं हुनर संस्थान की टीम द्वारा देशभक्ति गीत, देशभक्ति समूह नृत्य एवं छात्र/छात्राओं द्वारा चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के अवसर पर भाषण दिया गया, जो काफी सराहनीय रहा।
सूचना विभाग द्वारा एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के अन्तर्गत चौरी-चौरा थीम सान्ग पर प्रस्तुति, चौरी चौरा पर आधारित डाक टिकट का विमोचन, मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का उद्बोधन एवं मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से सजीव प्रसारण किया जायेगा।
मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आनलाइन उद्बोधन में कहा कि चौरी चौरा के बलिदानी हो वीर शहीदों, चरणों में प्रणाम करता हुॅ, आदर पूर्वक श्रद्धांजली देता हुॅ। देश जब आजादी के 77वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, यह आयोजन उसे और महत्वपूर्ण बना दे रहा है। पीएम ने कहा कि जो शहीद हुए उनके कारण हम स्वतंत्र हुए, एक बात न भूलें कि वे देश के लिए शहीद हुए इसलिए हम स्वतंत्र हुए, देश के लिए जीने का संकल्प लें, हमें सौभाग्य मिला है देश के लिए जीने का। 
मा0 मुख्यमंत्रजी योगी आदित्यनाथ जी ने गोरखपुर से आनलाइन माध्यम से कहा कि 04 फरवरी 1922 को स्वाधीनता संघर्ष में यहाॅ पुलिस और स्थानीय जनता के बीच स्थानीय जनता के बीच संघर्ष में पुलिस की गोली से स्वाधीनता के लिए संघर्ष करने वाले 03 सेनानी शहीद हुए, उसके बाद 228 पर ब्रिटिश हुकुमत ने मुकदमा चलाया था, जिसमें से 225 को सजा दी गयी थी। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 1857 से स्वतंत्रता प्राप्ति तक एवं उसके बाद देश की रक्षा में शहीद होने वाले जवानों के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 
आयुक्त आजमगढ़ मंडल, आजमगढ़, विजय विश्वास पंत ने अपने सम्बोधन में कहा कि चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें चैरी चैरा शताब्दी महोत्सव के अन्तर्गत समस्त विकास खण्डों एवं समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में शहीद स्मारक स्थलों पर वन्दे मातरम् थीम सान्ग की प्रस्तुति एवं देशभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 मंच का संचालन रंगकर्मी सुनील विश्वकर्मा द्वारा किया गयाl
इसी के साथ ही चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के अन्तर्गत सायं 5ः30 बजे से 6ः00 बजे तक कुंवर सिंह उद्यान पार्क में पी0ए0सी0बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन बजायी जायेगी एवं सायं 6ः30 बजे वरिष्ठ अधिकारीगण एवं सम्मानित व्यक्ति, छात्र-छात्राओं एवं पत्रकारगण द्वारा शहीद कुॅवर सिंह स्मारक स्थल पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा।
इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक सुभाष चन्द्र दूबे, जिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीडीओ रवि शंकर राय, ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर गौरव कुमार आईएएस, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, डीआईओएस डाॅ0 वीके शर्मा,
जिला कृषि अधिकारी डाॅ0 उमेश कुमार गुप्ता, डीपीआरओ लालजी दूबे, जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह, बीएसए अम्ब्रीश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ शुभनाथ प्रसाद, एडीआईओ एनआईसी चन्दन यादव, प्रशासनिक अधिकारी (कलेक्ट्रेट) ज्ञानेन्द्र मिश्रा, श्री अग्रसेन कन्या इण्टर कालेज की प्रवक्ता श्रीमती अनीता यादव, संबंधित स्कूलों की अध्यापक/अध्यापिकाएं एवं अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

और नया पुराने