Breaking News

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवक सेविकाओं ने साफ सफाई कर किया श्रमदान।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: श्री गांधी पी.जी. कॉलेज मालटारी आजमगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना का आज पांचवा दिन रहा। यह  शिविर राजू पट्टी प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित है। 15-2-2021 से 21-2-2021 तक लगता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक/ सेविकाएं प्रातः 10:00 बजे तक शिविर स्थान पर आ गए। परिसर की साफ-सफाई का श्रमदान किया।
छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण, पर्यावरण बचाओ, बेटी बचाओ बेटी  पढ़ाओ, कोरोना से बचाव ,दहेज प्रथा के विरोध में पोस्टर बनाएं। कुछ लोग प्राकृतिक फोटो उगते हुए सूरज का, जंगल में जंगली जानवर का भी पोस्टर बनाए। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिब्ली  नेशनल पी.जी.कॉलेज के दर्शनशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.विनोद कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट प्रो. डॉ. शशि कुमार मिश्र प्राचीन इतिहास  विभाग श्री गांधी पी.जी. कॉलेज  मालटारी आजमगढ़ रहे। कार्यक्रम का श्रीगणेश मोनिका के सरस्वती वंदना एवं रिंकी, आराधना के स्वागत गीत से हुआ। सरस्वती प्रतिमा पर मंचस्थ अतिथि डॉ .विनोद कुमार सिंह ,डॉ. शशि कुमार मिश्र,डॉ. नितेश जायसवाल, मोहम्मद तारिक सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया। प्रिया जायसवाल ने  'मेरा रंग दे बसंती चोला' अंजू ,सुनील गौड़, रविशंकर मौर्य ने भी अपनी प्रस्तुति दी ।
अपने उदबोधन में डॉ .शशि कुमार मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर कुंभ के मेले में कल्पवास के समान है। जिस तरह से कल्पवासी ठंड को सहन करते हुए मोक्ष की कामना से टेंट डालकर पड़े रहता है ,उसी तरह से शिविरार्थी अपना घर-बार छोड़कर शिविर में भोजन -नाश्ता स्वादिष्ट मिलने के अभाव में भी निष्ठा से लगा रहता है।
मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्य केवल खानापूर्ति का नहीं बल्कि निष्ठा से कार्य करने का है। आपने राष्ट्रीय सेवा योजना की डायरी में बने चक्र उसके लाल- नीले -सफेद रंग, आठ तीली राष्ट्रीय सेवा योजना का शुभारंभ आदि बिंदुओं पर छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछे जिसका लोगों ने सकारात्मक जवाब दिया । आगे आपने कहा कि छात्र- छात्राएं मोबाइल की दुनिया से बाहर निकल कर दुनिया समाज में कदम रखें। और कुछ समाज के निर्बल वर्ग के  लोगों के मदद के बारे में सोचें तभी राष्ट्रीय सेवा योजना की सार्थकता सिद्ध होगी। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी  डॉ. शैलेश पाठक ने अतिथियों के समय से आने पर उनकी प्रशंसा की व संचालन कार्य किया। दूसरे प्रभारी डॉ.नीतिश जायसवाल ने अपने वक्तव्य में भारत देश को युवा बताया और छात्र-छात्राओं को उत्साहित किया व आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

और नया पुराने