Breaking News

मेंहनगर: ग्राम खुन्दनपुर मे हत्या की घटना कारित करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-मेहनगर।

आज़मगढ़। दिनांक 16.02.2021 को फुरकान अहमद पुत्र कलामुद्दीन निवासी ग्राम खुन्दनपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ ने थाना मेहनगर पर शिकायत दर्ज करायी कि मेरे गांव के ही मशरूर अहमद पुत्र मकबुल अहमद व अलीशेर अहमद पुत्र मकबूल अहमद से मेरे पिता की पुरानी रंजिश थी इसी को लेकर दिनांक 15.02.2021 को जब मैं और मेरे पिता स्कार्पियो गाड़ी से सांय काल घर जा रहे थे उसी दौरान घर से कुछ पहले ही 1. रिजवान उर्फ बब्लू पुत्र अंसारूल हक 2. कासिफ पुत्र अलिशेर 3. मुस्तफिजुल हंसन उर्फ बाबू पुत्र जमालुद्दीन 4. अब्दुल्लाह पुत्र कय्यूम निवासीगण खुन्दनपुर जनपद आजमगढ द्वारा रास्ते में गाड़ी रूकवाकर गाली गलौज करने लगे जब मेरे पिता गाड़ी से उतरे तो अब्दुल्लाह के ललकारने पर अन्य तीनो ने पिस्टल से मेरे पिता पर फायर झोक दी जिससे मेरे पिता की गोली लगने से मृत्यू हो गयी । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-029/2021 धारा 302,504,120-B भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
  पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,इनामिया अभियुक्तो एवं हत्या के मामलो में फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी लालगं के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 19.02.2021 को मय हमराहियान द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/संदिग्ध वाहन एवं तलाश वांछित अभियुक्त व मु0अ0सं0 29/21 धारा 302/504/120बी/ 34 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स के विवेचना मे मामूर होकर जयनगर तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम खुन्दनपुर मे हुए हत्या के वांछित अभियुक्तगण मंगरावा से लाल रंग के यूनिकार्न गाडी से अक्षैयबर पुलिया की तरफ आ रहे है इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय हमराहियान द्वारा मुखबिर के बताये अनुसार मंगरावा के तरफ चले जैसे ही हम पुलिस वाले FCI गोदाम जाफरपुर के पास पहुँचे की मंगरावा की तरफ से लाल रंग की यूनिकान मोटरसाईकिल आते हुये दिखायी दी जिसे घेरघार कर समय करीब 08.15 बजे FCI गोदाम जाफरपुर से गिरफ्तार किया गया । नाम पता पुछने पर उन्होने अपना नाम 1. रिजवान अहमद पुत्र अंसारूल हक निवासी ग्राम खुन्दनपुर जनपद आजमगढ 2. मो0 कासिफ पुत्र मो0 अलिशेर निवासी ग्राम खुन्दनपुर जनपद आजमगढ बताये ।  मौके पर लताशी से मो0 कासिफ के पास से 01 अदद पिस्टल .32 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ  । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर उक्त मुकदमें में धारा 34 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पुछताछ का विवरण – गिरफ्तार अभियुक्तगणो से पुछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि यह हत्या मसरूर व अलीशेर पुत्रगण मकबूल जो दुबई मे रहकर एक सोची समझी साजिश व प्लानिंग के तहत उनके द्वारा दो अज्ञात शूटर एवं एक स्थानीय शूटर मुस्तफिल हसन उर्फ बाबू द्वारा हायर किया गया था तथा घटना मे स्वयं शामिल होकर गोली चलाया  । चूकि मृतक कलामुद्दीन पुत्र जलालूद्दीन एक अपराधी प्रवृति छवि का व्यक्ति था और गाव मे इसका आतंक व भय था ।  इनके भय के चलते अलीशेर व मशरूर भागकर दुबई रहते है । गाव मे जो विरोध करता था उसका ये काम तमाम कर देते थे । इसी परिपेक्ष मे 1989 में जलालूद्दीन जो पेशे से हो0गा0 था कि हत्या कलामुद्दीन व उनके आदमियो द्वारा 1989 मे की गयी थी । इसी के प्रतिशोध में 2012 में खुर्शीद की हत्या बाबू द्वारा किया गया जो कलामुद्दिन का सहयोगी था । जिससे नाराज होकर कलामुद्दिन नें 14.09.2020 को कमरान की निर्मम हत्या कराया था । इस प्रकार ग्राम खुन्दनपुर में पार्ट बन्दी है जिसमे एक का नेतृत्व दुबई मे बैठा मशरूर व अलीशेर तथा दूसरे का नेतृत्व मृतक कलामुद्दिन करते था ।आपसी रंजिश मे कई हत्या व हत्या का प्रयास किये गये जिस सम्बन्ध मे अहिरौला ,गम्भीरपुर व मेहनगर मे मुकदमे पंजीकृत है । इनकी आपसी गाव की छोटी रंजिशो एवं ग्राम प्रधानी चुनाव के रंजीशन गोलबन्दी है तथा कलामुद्दिनी के भय आतंक को समाप्त करने हेतु अभियुक्तगण द्वारा ये घटना कारित किया गया । बरामद पिस्टल से सम्बन्ध में पुछने पर बताये कि कलामुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन की हत्या इसी पिस्टल से की गयी थी ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0-29/21 धारा 302,504,120बी,34 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनगर जनपद आजमगढ ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. रिजवान अहमद पुत्र अंसारूल हक निवासी ग्राम खुन्दनपुर जनपद आजमगढ ।
2. मो0 कासिफ पुत्र मो0 अलिशेर निवासी ग्राम खुन्दनपुर जनपद आजमगढ ।

बरामदगी

1. घटना में प्रयुक्त- 01 अदद पिस्टल मय दो अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर । 
2. एक अदद मो0सा0 यूपी 50 AX 4896 यूनिकार्न लाल रंग ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण

प्रभारी निरीक्षक मेहनगर श्री प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव मय हमराह थाना मेहनगर जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने