Breaking News

आदर्श रामलीला समिति जीयनपुर की नई कार्यकारिणी गठित, राजवंत सिंह बने अध्यक्ष


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

जीयनपुर, आजमगढ़। आदर्श रामलीला समिति, रामलीला मैदान जीयनपुर की वार्षिक बैठक रविवार को समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अतुल कुमार त्रिपाठी के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी पांच वर्षों के लिए समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

बैठक में राजवंत सिंह को अध्यक्ष, अतुल कुमार त्रिपाठी को वरिष्ठ मंत्री, जीत बहादुर लाल को मंत्री तथा पवन कुमार मोदनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कोमल प्रसाद, मुन्ना गुप्ता, रमेश चंद्र चौरसिया, मुकेश जायसवाल और राम कवल गुप्ता को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजवंत सिंह ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी अक्टूबर 2026 में होने वाले रामलीला मंचन को सफल बनाने के लिए सभी से तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की।

बैठक के अंत में अध्यक्ष की अनुमति के बाद कार्यवाही समाप्त की गई।

और नया पुराने