आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 19.02.21 को उ0नि0 सुबोध कुमार मयहमराह का0 पंकज कुमार मय महिला का0 मधुबाला द्वारा मु0अ0सं0 22/21 धारा 306, 506 IPC के वांछित अभि0 थाना गिरफ्तारी हेतु बिलरियागंज रोड पर परशुरामपुर पुलिया पर पहुंचा तो मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति चोरी की बाइक लिये हुये है ।किसी अज्ञात घटना को अंजाम दे सकते हैं । इस सूचना सूचना पर पर उ0नि0 द्वारा अपाची मोबाईल को दूरभाष से परशुरामपुर पुलिया पर पहुचने के लिए बताया गया उसी दौरान बिलरियागंज की तरफ से दो बाईक एवं एक्टिवा पर तीन व्यक्ति अलग चलाकर आते दिखाई दिये । पुलिस बल द्वारा रुकने का इशारा कर एक बारगी घेरकर समय करीब सुबह 6 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । पकड़े हुए व्यक्तियो का नाम पता पुछने पर उन्होने अपना नाम क्रमशः 1. रणविर S/O रामसिंगार नि0 जमालपुर थाना महराजगंज आजमगढ़ जिसके पास से अपाची मोटरसाईकिल चेचिस नं0 MD634BE45H2G28656 व इंजन NO BF4GH2128107 दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम गोपाल S/O रामबहादुर नि0 शेरवा PS अतरौलिया आजमगढ़ जिसके पास से मोटर साईकिल स्पेलण्डर चेचिस नं0 MBLHA10AMDHE11T84 व इंजन नं0 HA10FJDE71306 तथा नम्बर प्लेट पर UP-50AV-1204 तथा तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम जितेन्द्र कुमार S/O राजेश नि0 हुस्सेपुर सनूप थाना कप्तानगंज आजमगढ़ जिसके पास बिना नं0 की एक्टिवा एव एक अदद चाकू बरामद हुई । पकड़े गये तीनो व्यक्तियों से कागजात तलब करते पूछताछ किया गया तो कोई भी कागजात नहीं सके । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः 1. मु0अ0सं0 50/21 धारा 41,411, 419,420,467,468 भादवि 2. मु0अ0सं0 51/21 धारा 4/25 A. ACT पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पुछताछ का विवरण- अभियुक्त से कड़ाई से पुछने पर उन्होन बताया कि हम लोग भिन्न-भिन्न स्थानो से यह मोटर साइकिल चुराये हैं । इसे बेचने के लिए ले जा रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया । हम लोग पुलिस से बचने के लिए नं0 प्लेट बदल-2 कर गाडियो का इस्तेमाल करते हैं
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 50/21 धारा 41, 411, 419, 420, 467, 468 IPC थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0- 51/21 धारा 4/25 A. ACT थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.रणविर S/O रामसिंगार नि0 जमालपुर थाना महराजगंज आजमगढ़
2.गोपाल S/O रामबहादुर नि0 शेरवा थाना अतरौलिया आजमगढ़
3. जितेन्द्र कुमार S/O राजेश निवासी हुस्सेपुर सनूप थाना कप्तानगंज आजमगढ़
बरामदगी
दो अदद मोटर साईकिल, एक अदद एक्टिवा व एक अदद नाजायज चाकू
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 सुबोध कुमार मय का0 पंकज कुमार मय महिला का0 मधुबाला, का0 अखिलेश कुमार, का0 विनय कुमार थाना महराजगंज ।
