आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना जहानागंज
आज़मगढ़। दिनांक 17.2.2021 को हेमा (काल्पनिक नाम) थाना जहानागंज जनपद आजमगढ द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि उसके ग्राम के प्रधान पति सन्तोष राम पुत्र बरसाती राम ग्राम अमठागोपालपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ द्वारा शौच करने गयी हेमा को प्रधान पति व भतिजे द्वारा अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया गया है। इस सूचना थाना स्थानीय मु0अ0स0 0038/21 धारा 376डी/506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 19.02.2021 को उ0नि0 मनीष कुमार उपाध्याय मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0-38/21 धारा 376डी/506 भादवि से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त सन्तोष राम पुत्र बरसाती राम ग्राम अमठागोपालपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ को समय करीब 05.55 बजे अभियुक्त को उनके घर से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ विवरणः-अभियुक्त सन्तोष राम पुत्र बरसाती राम ग्राम अमठागोपालपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ जुर्म से इन्कार कर अपनी सफाई माननीय न्यायालय मे वकील के माध्यम से देना बता रहा है।
पंजीकृत अभियोगः-
1- मु0अ0सं0 0038/21 धारा 376डी/506भादवि, थाना-जहानागंज, आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1- सन्तोष राम पुत्र बरसाती राम ग्राम अमठागोपालपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1-उ0नि0 मनीष कुमार उपाध्याय
2-का0 धनन्जय मौर्या
5-का0 सुबाष चन्द यादव
6-म0का0 रागिनी सिंह