Breaking News

हाईटेंशन तार की चपेट में आए मजदूर की मौत के बाद परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे संतोष सिंह 'टीपू' ।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पीड़ित परिवार के हर संभव मदद करने का करूंगा प्रयास: संतोष सिंह की 'टीपू'

आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बटसरा गांव में सराय सागर मालटारी गांव निवासी मजदूर बरखूराम पुत्र सोम्मर राम की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी जिसके बाद आज परिजनों को सांत्वना देने समाजसेवी सन्तोष सिंह टीपू पीड़ित के घर राय सागर मालटारी की दलित बस्ती में पहुंचे पहुंचे। 
उन्होंने परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बधाया और कहा कि- मैं इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने का प्रयास करूंगा। यह दुखद घटना है परिवार दुखी है। बरखुराम की मौत के बाद परिवार सदमे में है। हम से जो भी संभव मदद होगी वह करने का प्रयास करूंगा।


और नया पुराने