आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील ACC विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का गुरुवार को उद्धघाटन सपा नेता शंकर यादव एवं विजय प्रताप यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
सपा नेता शंकर यादव ने कहा कि- खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जाे हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। हमारे देश में खेलों को उतनी प्राथमिकता नहीं मिलती, जितनी शिक्षा को दी जाती है। जिस तरह दिमाग के सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं। शिक्षा के माध्यम से हम टीम भावना नहीं सीख सकते, लेकिन खेल से यह संभव है।
आयोजनकर्ता फुरकान खान, नदीम खान, व नासिर खान ने बताया कि इस टूर्नामेंट में आज़मगढ़ जनपद सहित, वाराणसी, गोरखपुर,मऊ, बलिया जनपद की टीमें भाग ले चुकी है, ।
वहीं आज जीयनपुर कोतवाली बनाम खैरा रानी की सराय के बीच खेला गया. जीयनपुर कोतवाली की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 5 ओवर में 2 विकेट खोकर 41 रनों का स्कोर खड़ा किया.
जवाबी पारी खेलने उतरी खैरा रानी की सराय की टीम ने 3 ओवर में ही 42 रन बना कर मैच को अपने नाम कर लिया, वही जीयनपुर कोतवाली टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए, संजय ने 1 ओवर 2 विकेट लिए साथ ही विशाल ने भी 1 विकेट लिए, पर मैच को अपने नाम नही सके।
ACC क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 फरवरी को होगा.