आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अहरौला
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वाछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के दिशा निर्देशन में आज दिनांक 16.02.2021 को चौकी प्रभारी माहुल शैलेष कुमार यादव मय हमराही हे0का0 समेरिका यादव के साथ कस्बा माहुल मे गस्त कर रहे थे कि जरिये मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया कि साहब तीन व्यक्ति दो बछवा लेकर रसूलपुर अहमद अली गाँव से फूलपुर रोड की तरफ जा रहे है इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराही के साथ पुनः चौकी पर आकर हे0का0 भवानीशंकर शर्मा ,का0 ओमप्रकाश यादव व मुखबिर खास को साथ लेकर गाँव रसूलपुर अहमद अली डीह बाबा के स्थान पर रुककर पेड़ के आड़ मे छिप गये कि कुछ समय बाद कुछ व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये कि मुखबिर खास उनकी तरफ इशारा करके वहा से हट गया । पुलिस टीम द्वारा उन्हे रुकने के लिए टार्च की रोशनी से इशारा किया किया गया तो वह व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे कि पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को दौड़कर करीब 200 मीटर जाते जाते पकड़ लिया गया व दो व्यक्ति रात्रि मे अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकले। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम जाकिर हुसैन S/O आबिद रजा R/O मिंजवा Ps फूलपुर जिला आजमगढ़ बताया। पकड़े गये व्यक्ति से भागे गये व्यक्तियों का नाम पता पूछा गया तो (1) अमीन S/O भिरखू R/O मानपुर Ps फूलपुर आजमगढ़ (2) बाबूराम नोना S/O टिल्टू R/O टेऊवा Ps फूलपुर आजमगढ़ बताया। पकड़े गये व्यक्ति का यह कृत्य अन्तर्गत धारा 3/5क(6)5(ख)8(1) गोवध निवारण अधिनियम संशोधन 2020 का दण्डनीय अपराध से अवगत कराते हुए संमय करीब 3.25 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण(संक्षेप में)- गिरफ्तार अभियुक्त जाकिर हुसैन पुत्र आबिद रजा से पूछताछ करने पर बताया कि साहब हम लोग क्षेत्र मे बछवा व गाय छूटा एक जगह इक्कठा करके उसे पिक अप मे लादकर बिहार ले जाकर बेचकर अपना जीवन यापन करते है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0स0 24/2021 धारा 3/5क(6)5(ख)8(1) गोवध निवारण अधिनियम संशोधन 2020 थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त –
1- अभि0 जाकिर हुसैन पुत्र आबिद रजा सा0 मिंजवा थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष
बरामदगी-
1- दो राशि बछवा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 शैलेष कुमार यादव (प्रभारी चौकी माहुल)
2. हे0का0 भवानीशंकर शर्मा
3. हे0का0 समेरिका यादव
4. का0 ओमप्रकाश यादव
