आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवाली।
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री सुधीर कुमार सिंह* द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश कुमारतिवारी के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पर अलग –अलग टीम बनाकर क्षेत्र में हो रहे अपराध व अपराधीयो की धड़ पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर वॉछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दविश दी जा रही थी कि सूचना प्राप्त हुआ कि मु0अ0सं0 50/2021 में वॉछित अभियुक्त कही भागने के फिराक में है जो साड़ी घर के पास कालिनगंज रोड पर खड़ा है जिसके क्रम में -
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के0के0 गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम प्राप्त सूचना प्राप्त हुआ कि दिनांक- 25.02.2021 को जो व्यक्ति अकस्मात झगड़ा में खुद की माँ को मार-पीट दिया था जिसकी दौराने इलाज मृत्यु हो गयी थी मारने वाला व्यक्ति साड़ी घर के पास कालिनगंज रोड पर खड़ा कि तत्पर्ता करते हुए पुलिस टीम आज दिनांक- 16.02.2021 को समय 11.05 बजे साड़ी घर के पास कालिनगंज रोड थाना कोतवाली के पास पहुंचे तो देखा गया कि एक व्यक्ति कही भागने के फिराक में खड़ा है कि पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लेकर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम शशिप्रकाश उर्फ सोनू पुत्र गुलाबचन्द्र विश्वकर्मा उम्र करीब 40 वर्ष निवासी मुहल्ला बाज बहादुर बरईटोला थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ बाद गिरफ्तारी अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण—
1. मु0अ0सं0 50/2021 धारा 304,504 IPC थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1.शशिप्रकाश उर्फ सोनू पुत्र गुलाबचन्द्र विश्वकर्मा निवासी मुहल्ला बाज बहादुर बरईटोला थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाले टीम का विवरण –
1. श्री संजय तिवारी चौ.प्र. एलवल थाना कोतवाली, आजमगढ़
2. का0 पवन कुमार यादव, थाना कोतवाली, आजमगढ़
3. का0 सद्दाम हुसैन अंसारी, थाना कोतवाली, आजमगढ़
