Breaking News

दैनिक जागरण के जिला प्रभारी के पिता का निधन, दी प्रेस क्लब ने जताया शोक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा

आजमगढ़ : दी प्रेस क्लब की तरफ से मंगलवार को कुंवर सिंह उद्यान में दैनिक जागरण के जिला प्रभारी राकेश श्रीवास्तव के पिता के निधन पर क्लब के अध्यक्ष एसके सत्येन की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। अध्यक्ष ने कहा कि संकट की इस घड़ी में दी प्रेस क्लब गहरी शंवेदना व्यक्त करता है। 
चंदौली जिले के चकिया निवासी श्री राकेश श्रीवास्तव के पिता बैजनाथ लाल (80) स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त थे। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। रविवार की देर शाम तबीयत खराब होने पर स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया लेकिन आराम न होने पर सोमवार को बीएचयू ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुन मीडिया परिवार मर्माहत है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालोंं में स्वर्मिल चंद्रा, एसके सत्येन आेम प्रकाश अग्रवाल, शक्ति शरण पंत, अनिल मिश्र, देवव्रत श्रीवास्तव, मनोज गौड़ अंबुज राय, मनोज जायसवाल रवि सिंह, मनोज जायसवाल, वीरेंद्र यादव संदीप श्रीवास्तव  रामसकल यादव आदि उपस्थित थे।

और नया पुराने