आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर प्राथमिक पाठशाला राजूपट्टी पर आयोजित है। यह शिविर 15/02/2021 से 21/02/2021 तक लगना है।
शिविर हेतु स्वयंसेवक सेविकाएं प्रातः 9:00 बजे महाविद्यालय परिसर में आ गई। सुबह 10 बजे स्वयंसेवक सेविकाएं महाविद्यालय से प्रस्थान कर 10:30 पर शिविर स्थल तक पहुंच गये। रास्ते में छात्र-छात्राएं एन.एस.एस. सॉन्ग- करे राष्ट्र निर्माण बनाएं मिट्टी से अब सोना गा रहे थे, बीच-बीच में कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी, अंधकार को क्यों धिक्कारे बेहतर हो एक दीप जलाएं, जगे देश की क्या पहचान पढ़ा-लिखा मजदूर किसान, मानव- मानव एक समान जात पात का मिटे निशान, सूखी धरती करे पुकार वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार आदि गगनचुंबी नारे लगा रहे थे।
सभी छात्र/छात्रा एक साथ पैदल चलकर प्राइमरी पाठशाला राजूपट्टी शिविर स्थल पहुंचे। कार्यक्रम का प्रारंभ आरती, अंकिता के सरस्वती वंदना एवं रानी के स्वागत गीत से हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के उप प्रबंधक कृष्णा कुमार राय व अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य डॉ कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने की।
सम्मानित अतिथियों में प्राथमिक पाठशाला राजूपट्टी के प्रधानाचार्य नगीना राम, सहायक अध्यापक रमेश राय व गौतम रहे।
छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ शैलेश पाठक ने कहा कि- जिस तरह से कुम्हार मिट्टी को पीसकर पानी डालकर बढ़िया बनाता है तब अच्छे, सुडौल पात्र की रचना होती है, उसी प्रकार से शिविर में स्वयंसेवक/सेविका अपने प्रभारियों के आदेश का पालन करते हैं और बताए गए अच्छी बातें व्यवहार में उतारते हैं, तब अच्छे शिवरार्थी बन पाते हैं।
दूसरे प्रभारी नीतिश जयसवाल ने कहा कि- राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले चक्र का निशान आगे बढ़ने का प्रतीक है, 8 तीलियां आठ पहर की प्रतीक है, लाल रंग जीवंत और स्फूर्ति का प्रतीक है।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्था के प्राचार्य डॉ कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने कहा कि- राष्ट्रीय सेवा योजना एकीकरण का प्रतीक है, आपने पत्थर का उदाहरण दिया और कहा कि एक पत्थर सड़क पर लगता है और दूसरा पत्थर हथौड़ी की मार खाकर देवता की मूर्ति बन जाता है और उस पर दूध लावा प्रसाद चढ़ता है, आप स्वयं सेवक सेविका है जितना अधिक तपस्या करेंगे उतना ही अधिक विकास करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय योजना प्रभारी नितेश जायसवाल ने किया। दूसरे प्रभारी डॉ शैलेश पाठक ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवक सेवकों एवं सेविकाओं के साथ शेखर यादव उपस्थित रहे।




