आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
2019 में विधायक बन्दना सिंह ने सगड़ी विधानसभा में क्षतिग्रस्त पुल पुलियों व नहरों के सम्बंध में अतारांकित प्रश्नों के माध्यम से सदन में उठाए थे सवाल।
आज़मगढ़- 22 फरवरी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुल-पुलिया का जीर्णोद्धार एवं नव निर्माण के महाअभियान का शुभारंभ करने के बाद सगड़ी विधानसभा विधायक बन्दना सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि- हमने सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में जो भी क्षतिग्रस्त पुल पुलिया और नहर एवं उसकी पटरियां टूटी पड़ी हुई है। उसके जीर्णोद्धार एवं नव निर्माण का मामला 2019 में अतारांकित प्रश्न के तहत सदन में उठाया था।
लेकिन उस वक्त हमें कोई सार्थक जवाब नहीं मिला था। लेकिन आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुल पुलिया के जीर्णोद्धार एवं नव निर्माण महा अभियान के किए गए शुभारंभ के बाद अब पूरे उत्तर प्रदेश में क्षतिग्रस्त पुल पुलिया एवं नहरों का जीर्णोद्धार और नव निर्माण हो जाएगा इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का हम आभार जताते हैं।