Breaking News

समाजवादी पार्टी से हरिशंकर यादव के टिकट की दावेदारी से क्या सगड़ी विधानसभा में बनेंगे नए समीकरण ?

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने निर्देश दिया था कि हर विधानसभाओं से जो भी पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक है। वह आवेदन कर सकते हैं उसी क्रम में जीयनपुर नगर पंचायत के चेयरमैन हरिशंकर यादव ने भी अपना आवेदन करते हुए सगड़ी विधानसभा में समाजवादी पार्टी से टिकट की दावेदारी पेश कर दी है।

छात्र जीवन से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने वाले हरिशंकर यादव वर्तमान में जीयनपुर नगर पंचायत के चेयरमैन है और समाज सेवा का कार्य करते हैं। इन्होंने 3 वर्ष पहले नगर पंचायत जीयनपुर का चुनाव जीतने के बाद अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था और पार्टी की सेवा में जुट गए।

हरिशंकर यादव से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि- अभी आपका कार्यकाल समाप्त नहीं हुआ है और नगर का विकास करने का वादा था लेकिन अभी बहुत से कार्य अधूरे हैं, कई जगहों पर बड़ी समस्याएं भी, है और नगर में बनवाए गए सार्वजनिक शौचालय मूत्रालय की साफ-सफाई भी ढंग से नहीं हो पा रही है। ऐसे में आप सगड़ी विधानसभा का चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं कैसे करेंगे विकास? 

इसका जवाब देते हुए हरिशंकर यादव ने कहा कि- जब नगर पंचायत जीयनपुर का चुनाव हमने जीता था, तभी हमने यहां की जनता से वादा किया था कि- बदलाव जरूर नजर आएगा और जीयनपुर के इतिहास में हमने बहुत से ऐसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जो अब तक किसी भी चेयरमैन ने नहीं किया था आपकी बात सच है कि नगर पंचायत में कुछ बड़ी समस्याएं हैं जो कि कोरोना काल में हुए लॉकडाउन के चलते अभी भी अधूरा है। लेकिन हमारा पूरा प्रयास है कि नगर की साफ सफाई के साथ शौचालय और मूत्रालयों की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, और समस्याओं का निस्तारण जल्द किया जाए। जिसके लिए मैं सदैव प्रयत्नशील रहा हूं और आगे भी रहूंगा।

पार्टी के मुखिया ने यदि मुझे मौका दिया तो सगड़ी विधानसभा से चुनाव जीतने के लिए मैं कड़ी मेहनत करूंगा और जनता का विश्वास लेकर विधानसभा के चुनाव को फतह भी करूंगा ऐसा मुझे विश्वास है, और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करता रहूंगा।

और नया पुराने