Breaking News

निजामाबाद: हत्या के प्रय़ास मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-निजामाबाद

 आज़मगढ़। दिनांक 21.08.20 को किस्मत पत्नी अशफाक अहमद सा0 लाहीडीह थाना फूलपुर आजमगढ़ ने थाना निजामाबाद पर शिकायत दर्ज करायी कि मेरा पुत्र फहीम व आकांक्षा (काल्पनिक नाम) पुत्री रामचन्द्र निवासी नसीरपुरखालसा थाना निजामाबाद आजमगढ़ में प्रेम सम्बन्ध है । आकांक्षा उपरोक्त द्वारा दिनांक 20.08.2020 को फोन कर मेरे लड़के को घर बुलाकर , परिवार वालों के साथ 10-15 लोग मिल कर जान से मारने की नियत से मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में कर दिये । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 142/20 धारा 147,149,307 भादवि  पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।  
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित,वारंटी,ईनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी  विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर  के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह के निकट पर्यवेक्षण में वरिष्ठ उ0नि0 आकाश कुमार  मय हमराहीयान के वाछित अभियुक्तों के मिलने के सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी कि जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0स0 142/20 धारा 147,149,307 भादवि में वाछिंत अभियुक्त रामचन्द्र पुत्र स्व0 रामसूचित व गोबिन्द उर्फ गोबिन्दा पुत्र राजाराम निवासीगण नसीरपुरखालसा थाना निजामाबाद आजमगढ़  कही भागने के फिराक में निसीरपुरखालसा मोड़ पर किसी वाहन का इन्तजार कर रहा है । इस सूचना पर वरिष्ठ उ0नि0  मय हमराहीयान के नसीरपुर खालसा मोड़ पर पहुचकर तत्काल मौके पर ही दो व्यक्ति को समय करीब 9.30 बजे पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो उन्होनें अपना नाम क्रमशः 1. रामचन्द्र पुत्र स्व0 रामसूचित 2. गोबिन्द उर्फ गोबिन्दा पुत्र राजाराम निवासीगण नसीरपुरखालसा थाना निजामाबाद आजमगढ़  बताये । गिरफ्तार अभियुक्तगण को उनके अपराध से बोध कराते हुए उनका चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 142/20 धारा 147,149,307 भादवि थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1.रामचन्द्र पुत्र स्व0 रामसूचित निवासी नसीरपुरखालसा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
2. गोबिन्द उर्फ गोबिन्दा पुत्र राजाराम निवासी नसीरपुरखालसा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।

गिरफ्तार करने वाली टीम

वरिष्ठ उ0नि0 आकाश कुमार  मय हमराह थाना निजामाबाद जनपद आमजगढ।

और नया पुराने