Breaking News

जुआ खेलते समय 480 रूपये व ताश के पत्तो के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना बिलरियागंज

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में उ0नि0 श्री ओमप्रकाश यादव-प्रथम थाना बिलरियागंज आजमगढ़ मयहमराह द्वारा अभियान के तहत वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर दिनांक 22.02.2021 को रामू गुप्ता के मुर्गी फार्म बहद ग्राम बरोही फत्तेहपुर के पास से हार जीत की बाजी लगाकर ताश के पत्ते से जुआ खेल रहे दो अभियुक्त 1. नूर आलम पुत्र अब्दुल अहद निवासी ग्राम सलेमपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ 2. रामश्रृगांर राजभ पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम बरोही फत्तेहपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को 485 रू0 नगद व ताश के 52 पत्ते के साथ समय 10.20 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 27/21 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1. नूर आलम पुत्र अब्दुल अहद निवासी ग्राम सलेमपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2. रामश्रृगांर राजभ पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम बरोही फत्तेहपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़। 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 27/2021 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना बिलरियागंज आजमगढ़

बरामदगी

1. 360 रू0 माल फाड़ 
2. जमा तलाशी 125 रू0
 3. ताश के 52 पत्ते

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 ओमप्रकाश यादव-I मय हमराह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने