Breaking News

राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का छठवें दिन योग के तहत सूर्य नमस्कार का कराया गया अभ्यास।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के श्री गांधी पी.जी. कॉलेज मालटारी आजमगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना का आज छठा दिन है। यह शिविर प्राथमिक विद्यालय राजू पट्टी पर आयोजित है ।जो 15. 2. 2021 से 21.2. 2021 तक लगना है, छात्र -छात्राओं ने परिसर की सफाई कर स्वच्छता का परिचय दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. शैलेश पाठक ने "करो योग रहो निरोग" का नारा देकर सभी छात्र छात्राओं को योग का अभ्यास कराया। योग के तहत सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया जो 12 स्टेप में है । सूर्य नमस्कार का प्रारम्भ हस्तौथासन ,पादहस्तासन, अश्वसंचालक, दंडासन, शशांकासन, भुजंगासन आदि आसनो का अभ्यास कराया गया ।
डॉ. पाठक ने आगे बताया कि असाध्य रोगों का निदान भी योग के द्वारा किया जा सकता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक /सेविकाओं ने राजू पट्टी ग्राम में अंबेडकर प्रतिमा के यहां साफ-सफाई की , रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप की स्वयं सेविकाओं ने सड़क सुरक्षा विषय पर रंगोली बनाई। इसमें सरिता यादव, रिया भारती, अंजू कुमारी, वंदना यादव, किरण ,मोनिका एवं लक्ष्मी कुमारी छात्राएं सम्मिलित रहे। मदालसा ग्रुप की छात्राओं ने भी दहेज लेन- देन दोनों विषय पर रंगोली बनाई, इसमें रिंकू गुप्ता ,गुंजा ब्यूटी कनौजिया ,पूजा यादव ,कविता कुमारी ,संयोगिता राजभर आदि सम्मिलित रहे ।
 समारोह को संस्था के शिक्षक डॉ. प्रशांत राय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि "अप्प दीपो भव"आप स्वयं अपना प्रकाश बने। ईश्वर ने मानव बनाया वह मानव बहुत इंजीनियर है  तो ईश्वर कितना बड़ा इंजीनियर हो सकता है ।आप बहुत कुछ कर सकते हैं आप सभी लोग डॉक्टर अंबेडकर, कल्पना चावला ,गांधी जी जैसे बड़े ऑफिसर बन सकते हैं । समारोह को डॉ.हसीन खान( हिंदी विभाग) डॉ. राजेश यादव व अन्य शिक्षकों ने संबोधित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ.शैलेश पाठक ने सड़क सुरक्षा पर विचार व्यक्त करते हुए दुर्घटना से छात्र-छात्राओं को बचने की कला बताई व संचालन किया। दूसरे प्रभारी डॉ. नितेश जायसवाल ने छात्र -छात्राओं को एक अच्छा नागरिक बन अच्छे  कार्य करने की सलाह दी और आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया । सभी छात्र -छात्राओं को नाश्ता वितरण किया गया। अपना -अपना हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका पर की , और फिर सभी लोगो को अपने अपने घर जाने की अनुमति दी गयी।


और नया पुराने